Showing posts with label Top News. Show all posts
Showing posts with label Top News. Show all posts

WhatsApp group video calling feature goes live इंतजार हुवा खत्म व्हाट्सएप्प पर अब कर पाएंगे ग्रुप विड़ियो काॅल


दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में ग्रुप वीडियो कॉल का फीचर आ गया है, हालांकि अभी यह कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है। वैसे व्हाट्सऐप का ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। बता दें कि इस फीचर की जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में हुए फेसबुक के वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए अपडेट हो चुका है। इसके लिए यूजर का वर्जन 2.18.39 या उससे ऊपर होना चाहिए।


यह फीचर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप्प के 2.18.145 वर्जन पर उपलब्ध हो गया है। व्हाट्सऐप को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने भी इसकी जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। वहीं आईओेएस डिवाइस के लिए यह फीचर 2.18.52 वर्जन पर मिल रहा है।

अपने व्हाट्सऐप पर ऐसे चेक करें यह फीचर


कैसे करेगा काम
सबसे पहले अपने ऐप को ओपन करें
अब सबसे पहले किसी फ्रेंड को वीडियो कॉल करें





अब अगर आपको वीडियो कॉलिंग के दौरान वीडियो कॉल में किसी को ऐड करने (Add participant) का विकल्प मिल रहा है तो समझ लीजिए कि आपके ऐप में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर आ गया है।


Share:

Flipkart Apple Week Sale Offers Discounts on iPhone X फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई एप्पल वीक सेल आईफोन खरीदने का सबसे बढ़िया मौका



21 मई से 27 मई तक चलेगी यह सेल।

देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर एप्पल वीक की शुरुआत की है। कंपनी एप्पल वीक के दौरान चुनिंदा एप्पल आईफोन, आईपैड मॉडल्स, एप्पल वॉच, मैकबुक और दूसरे एप्पल के प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। फ्लिपकार्ट पर एप्पल वीक की शुरुआत 21 मई से हो गई है जो 27 मई तक चलेगी। इस सेल के दौरान यूजर्स एयरपॉड्स और एप्पल टीवी पर डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट चुनिंदा आईफोन पर 50% तक अतिरिक्त एश्योर्ड बायबैक वैल्यू की पेशकश कर रहा है।



इसके अलावा ग्राहक ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए चुनिंदा स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये के कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट और एप्पल आमतौर पर ऐसी सेल का आयोजन हर महीने करते रहते हैं। एप्पल वीक सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर iPhone X की कीमत 85,999 रुपये से शुरू है, जो आमतौर पर 89,000 रुपये रहती है। इसके अलावा iPhone 8 और iPhone 8 Plus की कीमत 62,999 रुपये से शुरू है,


जबकि इसकी आमतौर पर कीमत 67,999 रुपये रहती है। इसके अलावा कंपनी के पुराने iPhone मॉडल पर भी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।

एप्पल iPhone 6s (32GB) सेल के दौरान 33,999 रुपये में मिल रहा है जिसकी रियल कीमत 40,000 रुपये है। इसी तरह से iPhone 7 (32GB) को 49,000 के बजाए 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन SE (32GB) 17,999 रुपये में मिल रहा है। आईफोन के अलावा वाई-फाई वाला iPad 2017 (32जीबी स्टोेरेज) मॉडल 22,900 रुपये में मिल रहा है जिसकी रियल कीमत 28,000 रुपये है। सेल के दौरान एप्पल वॉच सीरीज 1 की कीमत भी 22,900 रुपये से शुरू है, जबकि सीरीज 3, 29,900 रुपये की कीमत पर मिल रही है। एप्पल वॉच सीरीज 2 आउट ऑफ स्टॉक है।

फ्लिपकार्ट सेल में एप्पल मैकबुक एयर की कीमत 55,990 रुपये से शुरू है। एयरपॉड भी 11,499 रुपये की कीमत में मिल रहा है। सेल के दौरान ईयरपॉड को 1,899 रुपये और एप्पल टीवी (32GB) को 14,698 रुपये में खरीदा जा सकता है।



Share:

रमजान के दौरान भूल कर भी ना करें ऐसे 10 काम

हम आपको कुछ महत्वपूर्ण चीजें बता रहे हैं जो कि रमजान के दौरान नहीं करनी चाहिए।

रमजान एक ऐसा समय हैं जब आप अपनी आत्मा को पवित्र करते हैं, इस समय अल्लाह द्वारा आपकी इच्छा और मन्नत ज्यादा जल्दी सुनी जाती है और आपके पाप धुल जाते हैं। इस महीने में रोजादार को इफ्तार कराने वाले के गुनाह माफ हो जाते हैं।
जो शख्स आम दिनों में इबादतों से दूर होता है, वह भी रमजान में इबादतगुजार बन जाता है। यह सब्र का महीना है और सब्र के बदले उसे जन्‍नत नसीब होती है। जब आप जरूरतमन्द लोगों को खाना और पैसे दान करते हैं, तब आपको मानवता और खुशियों का सही मतलब पता चलता है।
रमजान इस्लाम का एक आधार स्तम्भ है और इसके बिना आप अच्छे और पक्के मुसलमान नहीं कहलाते हैं। इसके कई आध्यात्मिक फायदे भी हैं। आपकी आत्मा पवित्र हो जाती है और दिमाग से सभी बुरे विचार निकल जाते हैं। आप अल्लाह के पास आ जाते हैं और बुरे कार्य भूल जाते हैं।
रमजान अल्लाह के आशीर्वाद का समय है और इस समय सभी बुराइयाँ अल्लाह द्वारा बांध दी जाती हैं ताकि वे रमजान में कोई बाधा नहीं पहुंचा सकें।

विपरीत सम्बन्ध के प्रति गलत नजर ना डालें

यदि आप सच्चे मुसलमान हो तो ऐसे समय नजरें नीचे कर लें। विपरीत सम्बन्ध पर नजर डालने से आपका दिमाग नकारात्मक विचारों से भर जाएगा और आप पाप कर बैठेंगे। खास तौर पर रमजान के समय ऐसा नहीं करें क्यों कि यह समय अल्लाह का आशीर्वाद लेने का और पापों से दूर रहने का है, यदि आप गलत नजर डालते हैं तो आपको रोजा करने का फल नहीं मिलेगा और यह सिर्फ एक साधारण रोजा ही रह जाएगा।

किसी से लड़ाई झगड़ा या गाली गलोच ना करें

रमजान धैर्य रखने और दूसरों पर मानवता दिखाने का समय है। यदि आप किसी से लड़ेंगे या गाली-गलोच करेंगे तो आपकी आत्मा तो साफ होगी ही नहीं जब कि मन और आत्मा को साफ करना रमजान का मुख्य उद्देश्य है। यदि आपको कोई उत्तेजित भी करता है तो शांत रहें और उस व्यक्ति को तीन बार बता दें कि ‘'आपका रोजा है

सही कपड़े पहनें और शालीनता से रहें

इस्लाम में हमें सही कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है ताकि हमारी शालीनता बनी रहे और विपरीत सम्बन्ध हमारी तरफ आकर्षित ना हो। यह भी आपके रोजे को खराब कर सकता है। चाहे आप पुरुष हों या महिला, रमजान के दौरान आपको अपनी पोशाक का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को अपना शरीर और सिर सही तरह ढ़क कर रखना चाहिए। ऐसा करने से आप लोगों की बुरी नजरों से बचेंगी और पुरुष आपके परिधान को देखकर आकर्षित नहीं होंगे।

ज्यादा ना खाएं

रमजान हमें सिखाता है कि जो लोग भूखे और कमजोर होते हैं उन्हें कैसा महसूस होता है। इससे हमें पता चलता है कि भूखा रहना कितना मुश्किल है। मुस्लिम लोग ऐसा महसूस करते हैं तो उनमें गरीब लोगों के प्रति दया भावना जागृत होती है। यदि आप ज्यादा खाएँगे तो तो रोजे का पूरा फल आपको नहीं मिलेगा।

ज्यादा ज़ोर से ना हसें

पागलों की तरह ज़ोर से हँसना सही नहीं है। हमारे पैगंबर मोहम्मद साहब केवल सुंदर मुस्कान से मुस्कुराते थे वे कभी ज़ोर से नहीं हँसते थे। इससे आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और शालीनता आएगी। रमजान में यदि आप ज्यादा ज़ोर से हसेंगे तो आपका रोजा खराब या मकरूह हो जाएगा।

खाने के बारे में ना सोचें

पूरे दिन खाने के बारे में सोचने की सलाह रमजान में नहीं दी जाती है। इससे आपका रोजा भी खराब होगा और आप अल्लाह पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे।
वजन कम करने के लिए रोजा ना रखें
यदि आप केवल दिखाने के लिए और वजन कम करने के लिए रोजा रख रहे हैं तो अल्लाह की नजर में आपका रोजा बेकार है। आपकी भावना पवित्र होनी चाहिए और आपके दिमाग में सिर्फ अल्लाह का ही ख्याल ही होना चाहिए किसी और चीज का नहीं।
झूँठ न बोलें और बुरे कर्म ना करें
पैगंबर मोहम्मद साहब ने कहा था कि पीठ पीछे चुगली करना, धर्म की निंदा करना, तर्क करना आदि से आपका रोजा खराब हो जाता है। उनका कहना था कि यदि आप झूँठ बोलते हैं तो अल्लाह को आपके खाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

हमबिस्तरी कार्यों से बचें

रमजान में सभी प्रकार के हमबिस्तरी कार्य और हमबिस्तरी सोच प्रतिबंधित है। जब आप रोजा रख रहे हैं तो अपने पार्टनर से हमबिस्तरी ना बनाएँ। रमजान ऐसा महिना है जिसमें आपको अपनी सभी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना होता है।

अशिष्ट बात ना करें

रोजे के दौरान गंदे चुटकले ना कहें, अशिष्ट या अभद्र कार्य ना करें और भी अनैतिक व्यवहार करने से बचें। आपको अभद्र बातचीत करने और सुनने से बचना चाहिए। ये सब चीजें सामान्य जीवन में भी नहीं करनी चाहिए लेकिन रोजे के दौरान इन्हें करने से आपको रोजा खराब हो सकता है और फिर इसका कोई फल नहीं मिलेगा।

Share:

Translate This Page

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Popular Posts

Contact Form

Name

Email *

Message *